rukhsati ke waqt usne bhi palat ke dekha hai | रुख़्सती के वक़्त उसने भी पलट के देखा है

  - Harsh Kumar Bhatnagar

रुख़्सती के वक़्त उसने भी पलट के देखा है
थम गया है दिल मिरा भी उसने जब से देखा है

ये ज़माने के लिए दिल मेरा पत्थर है मगर
मेरे कमरे ने मुझे छुप छुप के रोते देखा है

एक 'आशिक़ मर गया है आशिक़ी में उसने जब
अपनी महबूबा को इक डोली में बैठे देखा है

आज की नस्लें मोहब्बत पे जो ग़ज़लें लिखती हैं
डाँट पड़ने पर इन्हीं जैसों को रोते देखा है

  - Harsh Kumar Bhatnagar

More by Harsh Kumar Bhatnagar

As you were reading Shayari by Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Writers

our suggestion based on Harsh Kumar Bhatnagar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari