k | कभी पास थे दूर जाने लगे

  - Manohar Shimpi

कभी पास थे दूर जाने लगे
वही रहगुज़र अब बुलाने लगे

कहाँ मेरी मंज़िल मेरे पास थी
यहाँ पर पहुँचने ज़माने लगे

हिमाक़त वो करके कहाँ आ गए
अभी होश उनके ठिकाने लगे

कभी मुस्कुराए अदाएँ दिखाए
मिरे हाथ जैसे ख़ज़ाने लगे

उसी ने दिलों-दिल बहाने बनाए
कई बार सूने फ़साने लगे

मुझे ख़ूब चेहरे पे चेहरे दिखे
वो दुश्मन "मनोहर" पुराने लगे

  - Manohar Shimpi

More by Manohar Shimpi

As you were reading Shayari by Manohar Shimpi

Similar Writers

our suggestion based on Manohar Shimpi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari