ग़ैरों पे खुल न जाए कहीं राज़ देखना

  - Momin Khan Momin

ग़ैरों पे खुल न जाए कहीं राज़ देखना
मेरी तरफ़ भी ग़म्ज़ा-ए-ग़म्माज़ देखना

उड़ते ही रंग-ए-रुख़ मिरा नज़रों से था निहाँ
इस मुर्ग़-ए-पर-शिकस्ता की परवाज़ देखना

दुश्नाम-ए-यार तब-ए-हज़ीं पर गिराँ नहीं
ऐ हम-नफ़स नज़ाकत-ए-आवाज़ देखना

देख अपना हाल-ए-ज़ार मुनज्जिम हुआ रक़ीब
था साज़गार ताला-ए-ना-साज़ देखना

बद-काम का मआल बुरा है जज़ा के दिन
हाल-ए-सिपहर-ए-तफ़रक़ा-अंदाज़ देखना

मत रखियो गर्द-ए-तारिक-ए-उश्शाक़ पर क़दम
पामाल हो न जाए सर-अफ़राज़ देखना

मेरी निगाह-ए-ख़ीरा दिखाते हैं ग़ैर को
बे-ताक़ती पे सरज़निश-ए-नाज़ देखना

तर्क-ए-सनम भी कम नहीं सोज़-ए-जहीम से
'मोमिन' ग़म-ए-मआल का आग़ाज़ देखना

  - Momin Khan Momin

More by Momin Khan Momin

As you were reading Shayari by Momin Khan Momin

Similar Writers

our suggestion based on Momin Khan Momin

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari