ठानी थी दिल में अब न मिलेंगे किसी से हम

पर क्या करें कि हो गए नाचार जी से हम

हंसते जो देखते हैं किसी को किसी से हम
मुँह देख देख रोते हैं किस बेकसी से हम

हम से न बोलो तुम इसे क्या कहते हैं भला
इंसाफ़ कीजे पूछते हैं आप ही से हम

बे-ज़ार जान से जो न होते तो माँगते
शाहिद शिकायतों पे तिरी मुद्दई से हम

उस कू में जा मरेंगे मदद ऐ हुजूम-ए-शौक़
आज और ज़ोर करते हैं बे-ताक़ती से हम

साहब ने इस ग़ुलाम को आज़ाद कर दिया
लो बंदगी कि छूट गए बंदगी से हम

इन ना-तावनियों पे भी थे ख़ार-ए-राह-ए-ग़ैर
क्यूँंकर निकाले जाते न उस की गली से हम

मुँह देखने से पहले भी किस दिन वो साफ़ था
बे-वजह क्यूँ ग़ुबार रखें आरसी से हम

है छेड़ इख़्तिलात भी ग़ैरों के सामने
हँसने के बदले रोएँ न क्यूँ गुदगुदी से हम

वहशत है इश्क़-ए-पर्दा-नशीं में दम-ए-बुका
मुँह ढांकते हैं पर्दा-ए-चश्म-ए-परी से हम

क्या दिल को ले गया कोई बेगाना-आश्ना
क्यूँ अपने जी को लगते हैं कुछ अजनबी से हम

ले नाम आरज़ू का तो दिल को निकाल लें
'मोमिन' न हों जो रब्त रखें बिदअती से हम

— Momin Khan Momin

More by Momin Khan Momin

Other ghazal from the same pen

See all from Momin Khan Momin →

Charagh Shayari Collection

Shers of charagh shayari collection.

All Charagh Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling