अगर तुम दिल हमारा ले के पछताए तो रहने दो

न काम आए तो वापस दो जो काम आए तो रहने दो

मिरा रहना तुम्हारे दर पे लोगों को खटकता है
अगर कह दो तो उठ जाऊँ जो रहम आए तो रहने दो

कहीं ऐसा न करना वस्ल का वा'दा तो करते हो
कि तुम को फिर कोई कुछ और समझाए तो रहने दो

दिल अपना बेचता हूँ वाजिबी दाम उस के दो बोसे
जो क़ीमत दो तो लो क़ीमत न दी जाए तो रहने दो

दिल-ए-'मुज़्तर' की बे-ताबी से दम उलझे तो वापस दो
अगर मर्ज़ी भी हो और दिल न घबराए तो रहने दो

— Muztar Khairabadi

More by Muztar Khairabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Muztar Khairabadi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling