na kisi ki aankh ka noor hooñ na kisi ke dil ka qaraar hooñ | न किसी की आँख का नूर हूँ न किसी के दिल का क़रार हूँ

  - Muztar Khairabadi

न किसी की आँख का नूर हूँ न किसी के दिल का क़रार हूँ
किसी काम में जो न आ सके मैं वो एक मुश्त-ए-ग़ुबार हूँ

न दवा-ए-दर्द-ए-जिगर हूँ मैं न किसी की मीठी नज़र हूँ मैं
न इधर हूँ मैं न उधर हूँ मैं न शकेब हूँ न क़रार हूँ

मिरा वक़्त मुझ से बिछड़ गया मिरा रंग-रूप बिगड़ गया
जो ख़िज़ाँ से बाग़ उजड़ गया मैं उसी की फ़स्ल-ए-बहार हूँ

पए फ़ातिहा कोई आए क्यूँँ कोई चार फूल चढ़ाए क्यूँँ
कोई आ के शम्अ' जलाए क्यूँँ मैं वो बेकसी का मज़ार हूँ

न मैं लाग हूँ न लगाव हूँ न सुहाग हूँ न सुभाव हूँ
जो बिगड़ गया वो बनाव हूँ जो नहीं रहा वो सिंगार हूँ

मैं नहीं हूँ नग़्मा-ए-जाँ-फ़ज़ा मुझे सुन के कोई करेगा क्या
मैं बड़े बिरोग की हूँ सदा मैं बड़े दुखी की पुकार हूँ

न मैं 'मुज़्तर' उन का हबीब हूँ न मैं 'मुज़्तर' उन का रक़ीब हूँ
जो बिगड़ गया वो नसीब हूँ जो उजड़ गया वो दयार हूँ

  - Muztar Khairabadi

Kismat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Muztar Khairabadi

As you were reading Shayari by Muztar Khairabadi

Similar Writers

our suggestion based on Muztar Khairabadi

Similar Moods

As you were reading Kismat Shayari Shayari