वैसे तो हम यार भुला भी देते पर

ज़ख़्म दिए हैं उस ने मेरे सीने पर

इतने दिन तक साथ रहे हैं हम दोनों
आदत सब जाएँगी उस के बच्चे पर

अब तुम बतलाओगे उस के बारे में
देखो इक तिल और है उस के कंधे पर

जिस घर में बस माँ हो , मैं ने देखा है
फिर ज़िम्मेदारी होती है बेटे पर

— Nirvesh Navodayan

More by Nirvesh Navodayan

Other ghazal from the same pen

See all from Nirvesh Navodayan →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling