dil ko mere bhala aur kya chahiye | दिल को मेरे भला और क्या चाहिए

  - Nityanand Vajpayee

दिल को मेरे भला और क्या चाहिए
मैं वफ़ा कर रहा हूँ वफ़ा चाहिए

यह मुक़दमा हुआ है पुराना बहुत
अब तो इसका मुझे फ़ैसला चाहिए

मैं नहीं आऊँगा आपकी सिम्त में
अब नहीं आप सा रहनुमा चाहिए

ज़िन्दगी बेवफ़ा छोड़ देगी मुझे
मौत तेरा मुझे आसरा चाहिए

साँप से दुश्मनी हो गई अब मेरी
दोस्ती के लिए नेवला चाहिए

'नित्य' रब भी मिलेगा लगाओ लगन
भक्त प्रह्लाद सी साधना चाहिए

  - Nityanand Vajpayee

More by Nityanand Vajpayee

As you were reading Shayari by Nityanand Vajpayee

Similar Writers

our suggestion based on Nityanand Vajpayee

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari