मुहब्बत की सभी रस्में निभाना सीख जाओगे
अगर मेरे जिगर में आना जाना सीख जाओगे
अमीरों तुम अगर अय्याशियों से कुछ बचा पाओ
तो फिर मज़लूमों को राहत दिलाना सीख जाओगे
बिलखते भूख से लाचार बच्चे जब दिखेंगे तो
गुलाबों की जगह गेहूँ उगाना सीख जाओगे
पढ़ो गीता पढ़ो क़ुरआन या गुरु ग्रंथ बाईबिल
इन्हें समझो तो मानवता बचाना सीख जाओगे
अफ़ीम उनको खिलाते दीन की क्यूँ जो कि भूखे हैं
करम होगा जो दो रोटी खिलाना सीख जाओगे
As you were reading Shayari by Nityanand Vajpayee
our suggestion based on Nityanand Vajpayee
As you were reading undefined Shayari