महागठजोड़ करके गीदड़ों ने शे'र को घेरा
सियासत के दयारों में जो मारें फेरे पे फेरा
कई पीढ़ी से पीते आ रहे हैं ख़ून जनता का
ये सिंहासन पे फिर से डाल देना चाहते डेरा
जिन्होंने राम भक्तों पर उछलकर गोलियाँ दागीं
उन्हें यह भाँपता है वोट वो पाएँगे बहुतेरा
वही जो लोग कहते थे कि हैं कल्पित सिया-रघुवर
जनेऊ को पहनकर मंदिरों में दे रहे टेरा
कोई हिन्दोस्ताँ का बागबाँ ही आएगा आगे
उठेगा और बनेगा विश्वगुरु तब देश ये मेरा
Read Full