aagahi ko ishq kii sougaat honi chahiye | आगही को इश्क़ की सौग़ात होनी चाहिए

  - Rakesh Mahadiuree

आगही को इश्क़ की सौग़ात होनी चाहिए
प्यार करना है तो पहले बात होनी चाहिए

जिस तरह मैं ने गुज़ारी ज़िंदगी को धूप में
चार- छे परियाँ तो मेरे साथ होनी चाहिए

हमने तेरी याद में सौ गीत लिक्खे जान-ए-जाँ
आसमाँ से फूलों की बरसात होनी चाहिए
इश्क़ को अंजाम तक लाने में हम ये जाने हैं
जान देने के लिए औक़ात होनी चाहिए

मिल रहे हैं दो तरसते बाँह इक मुद्दत के बा'द
झीनी-झीनी ही सही बरसात होनी चाहिए

जिस तरह से चाहा तू ने उस को ही उसके बिना
लड़की वो राकेश तेरे साथ होनी चाहिए

  - Rakesh Mahadiuree

More by Rakesh Mahadiuree

As you were reading Shayari by Rakesh Mahadiuree

Similar Writers

our suggestion based on Rakesh Mahadiuree

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari