jab talak pyaar chanda se hota rahe | जब तलक प्यार चंदास होता रहे

  - Rakesh Mahadiuree

जब तलक प्यार चंदास होता रहे
सूर्य तारों की बाँहों में सोता रहे

जब मिलन हो हमारा तो हो इस तरह
मेघ बरसा करें प्यार होता रहे

उस को क्या ही सुधारेगा कोई कि जो
दौर-ए-माज़ी की तस्वीर ढोता रहे

दिल-लगी में उसे क्या लगी हो भला
दिल-लगी करके बंदा जो रोता रहे

इन सितारों में भी इक सफ़र मेरा हो
दीप जलता रहे गीत होता रहे

यूँँ पसीना कपालों पे आ के रुके
फूल जैसे कि शबनम को ढोता रहे

चाँद-तारों के जैसा ही हो जाता है
चाँद-तारों में अक्सर जो खोता रहे

यूँँ ही बन-ठन के जी आप टहला करें
यूँँ ही दीदार मुझ को भी होता रहे

  - Rakesh Mahadiuree

More by Rakesh Mahadiuree

As you were reading Shayari by Rakesh Mahadiuree

Similar Writers

our suggestion based on Rakesh Mahadiuree

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari