nahin aisa nahin hai pyaas kii shiddat nahin hoti | नहीं ऐसा नहीं है प्यास की शिद्दत नहीं होती

  - Rakesh Mahadiuree

नहीं ऐसा नहीं है प्यास की शिद्दत नहीं होती
मगर जब पास होते हैं तो बस जुर्रत नहीं होती

किसी से इश्क़ करके हमने भी देखा है ये यारो
बहुत कुछ कह गुज़रते हैं मगर हिम्मत नहीं होती

किसी से कह तो देते हैं तुम्हें हम भूल जाएँगे
मगर फिर भूल जाने की हमें ताक़त नहीं होती

मेरे जब साथ आए हो तो मेरा साथ दो दिलबर
त'अल्लुक़ तोड़ कर जाना भी तो चाहत नहीं होती

किसी से दिल लगाना तो बहुत आसान होता है
मगर उस को निभाने की हमें ताक़त नहीं होती

सितारों से झगड़ते हो किताबों से उलझते हो
ज़रा सोचो ये अच्छे लोगों की आदत नहीं होती

मुझे कल इक पुजारी ने बहुत समझा के ये बोला
जो सब सेे प्यार करते हैं उन्हें नफ़रत नहीं होती

सफ़र लंबा हो तो इक हम-सफ़र दस्त-ए-सफ़र रखिए
कोई जब साथ होता है तो फिर दिक़्क़त नहीं होती

  - Rakesh Mahadiuree

More by Rakesh Mahadiuree

As you were reading Shayari by Rakesh Mahadiuree

Similar Writers

our suggestion based on Rakesh Mahadiuree

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari