मुझ को दिल में क्यूँ रखती हो
देखो तुम कैसी लड़की हो
मैं तो तुमको नइँ जीता हूँ
तो तुम मुझपे क्यूँ मरती हो
मेरे ख़ातिर जाँ दे दोगी
बच्चों सी बातें करती हो
तुमको ख़ुद मालूम नहीं है
तुम कितनी प्यारी लगती हो
देखो दुनिया कहाँ गई है
तुम कितनी सिंपल लड़की हो
मेरे सिर पे भूत लिखा है
तो फिर मुझ सेे क्यूँ डरती हो
देखो ये सब ठीक नहीं है
मुझ सेे लड़ के क्यूँ हँसती हो
तुमको कोई शर्म नहीं है
लड़कों से बातें करती हो
चाँद-सितारे पागल हैं सब
तुम ही इक ज्ञानी दिखती हो
सच में मैं ने जान न पाया
तुम ही अच्छी क्यूँ लगती हो
मुझ सेे लड़ना बंद करो अब
मान लिया अच्छी लड़की हो
Read Full