yaar meraa itnaa sa ik kaam kar do | यार मेरा इतना सा इक काम कर दो

  - Sandeep dabral 'sendy'

यार मेरा इतना सा इक काम कर दो
आज की यह शाम मेरे नाम कर दो

याद मय-ख़ाना मुझे जो रोज़ करता
लाओ साक़ी नाम मेरे ज़ाम कर दो

है तेरा महबूब मुलहिक़ रुख़्सती के
ऐसा अब माशू़का को पैग़ाम कर दो

जीत कर बाज़ी मैं हारा 'इश्क़ की याँ
दुनिया भर में अब मुझे बदनाम कर दो
'इश्क़ ने ली हैं न जानें कितनी जाने
'इश्क़ के सर पे भी कुछ इन'आम कर दो

  - Sandeep dabral 'sendy'

Yaad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sandeep dabral 'sendy'

As you were reading Shayari by Sandeep dabral 'sendy'

Similar Writers

our suggestion based on Sandeep dabral 'sendy'

Similar Moods

As you were reading Yaad Shayari Shayari