jo boya hai vo kaatoge | जो बोया है वो काटोगे

  - Sohil Barelvi

जो बोया है वो काटोगे
ज़ुल्म किया है कब समझोगे

इक दिन ये भी देख ही लेंगे
तुम किस के हक़ में बोलोगे

उट्ठो जागो आँखें खोलो
कब तक ख़ाली हाथ मलोगे

पछताना फिर ख़ूब पड़ेगा
झूठी क़स
में खा तो लोगे

मैं भी मंज़िल पा न सकूँगा
तुम भी कब तक राह तकोगे

बात फ़क़त है हाँ या नहीं की
क्या तुम मेरे साथ रहोगे

  - Sohil Barelvi

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari