dil ke maaron se baat karta hooñ | दिल के मारों से बात करता हूँ

  - Sohil Barelvi

दिल के मारों से बात करता हूँ
अपने यारों से बात करता हूँ

रात तन्हा गुज़र ही जाती है
जब सितारों से बात करता हूँ

सब को बस फूल से मोहब्बत है
मैं ही ख़ारों से बात करता हूँ

तेरे होते हुए ज़माने में
मैं हज़ारों से बात करता हूँ

वक़्त पर काम क्यूँँ नहीं आए
ग़म-गुसारों से बात करता हूँ

एक मुद्दत किया ख़िज़ाँ का सफ़र
अब बहारों से बात करता हूँ

मय को भर कर गिलास में सोहिल
आबशारों से बात करता हूँ

  - Sohil Barelvi

Sharaab Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Sharaab Shayari Shayari