saajish hi ho rahi thii na kal shab mire khilaaf | साजिश ही हो रही थी न कल शब मिरे ख़िलाफ़

  - Sohil Barelvi

साजिश ही हो रही थी न कल शब मिरे ख़िलाफ़
क्या क्या न कह रहे थे तेरे लब मिरे ख़िलाफ़

सब मुझ से दूर हो गए सब से मैं दूर हूँ
शायद नहीं हो कोई यहाँ अब मिरे खिलाफ़

दुश्मन गवारा थे मुझे तू तो हबीब था
तू भी उधर का हो गया मतलब मिरे ख़िलाफ़

इस वक़्त हर तरफ़ से ख़सारे में हूँ बहुत
अपने पराए लगने लगे सब मिरे ख़िलाफ़

नुक़सान हो चुका है तो इतना तो जान लूँ
मेरे अजीज़ हो गए थे कब मिरे ख़िलाफ़

  - Sohil Barelvi

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari