tu ne raasta dikhaaya tere saath chal raha hooñ | तू ने रास्ता दिखाया तेरे साथ चल रहा हूँ

  - Sohil Barelvi

तू ने रास्ता दिखाया तेरे साथ चल रहा हूँ
तू बदल रहा है ख़ुद को मैं भी तुझ में ढल रहा हूँ

कहीं और को चला था कहीं और आ गया मैं
मुझे कुछ पता नहीं है मैं कहाँ निकल रहा हूँ

मेरी राह में बिछा तो दिए तुम ने दुख के काँटे
मिरी जान मैं इन्हीं पर तो अजल से चल रहा हूँ

मेरी हार हो गई कल मुझे कुछ पता नहीं था
अभी याद आ गया तो अभी हाथ मल रहा हूँ

तुझे याद है न वो दिन मुझे दिल में जब बसाया
ये अजीब दिन है जब मैं तेरे दिल को खल रहा हूँ

  - Sohil Barelvi

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari