khaabo ke beej bo ga.e kal raat aap bhi | ख़्वाबों के बीज बो गए कल रात आप भी

  - Sohil Barelvi

ख़्वाबों के बीज बो गए कल रात आप भी
हम को जगा के सो गए कल रात आप भी

हम तीरगी से देख रहे रौशनी की सम्त
कैसे किसी के हो गए कल रात आप भी

महसूस हो रहा है कि तन्हाइयों के साथ
पहलू में मेरे सो गए कल रात आप भी

जाने के बाद आपको ढूँढा है इस तरह
जैसे यहीं पे खो गए कल रात आप भी

  - Sohil Barelvi

Neend Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Neend Shayari Shayari