जो कोई उसके दिल में जब रहा होगा
यक़ीनन उसका दम ही घुट गया होगा
बड़ा मासूम था वो शख़्स चेहरे से
किसे मालूम था वो बेवफ़ा होगा
ज़रा तो सोच दिल को तोड़ने वाले
किसी ने तेरा दिल तोड़ा तो क्या होगा
तुम्हें भी इक दफ़ा उल्लू बनाया था
तुम्हारे पास तो उसका पता होगा
बिछड़कर उस सेे मैं मर जाऊँगा यारो
यक़ीनन उसको ऐसा कुछ लगा होगा
मुझे भी इक न इक दिन मिल ही जाएगा
जो कुछ भी मेरी क़िस्मत में लिखा होगा
Read Full