jab kabhi ham mila karenge dost | जब कभी हम मिला करेंगे दोस्त

  - ABhishek Parashar

जब कभी हम मिला करेंगे दोस्त
प्यार खुल कर किया करेंगे दोस्त

ये नया साल है क़सम खाओ
इस दफ़ा कुछ नया करेंगे दोस्त

एक लड़की ने ये कहा था मुझे
ख्वाबों में हम मिला करेंगे दोस्त

रात-भर पास बैठ कर बातें
अपनी-अपनी किया करेंगे दोस्त

बे-वफ़ाई पसंद हो जिसको
वो भला क्या वफ़ा करेंगे दोस्त

  - ABhishek Parashar

Wafa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Wafa Shayari Shayari