उसके कपड़े निकल रहे अलमारी से
जिसको था परहेज़ हमारी यारी से
दुनिया से जब जब उकताए 'इश्क़ किया
कुछ करना तो बेहतर है बेकारी से
दरगाहों पर चढ़ने हैं या मंदिर में
फूल कहाँ खिलते हैं इस तैयारी से
हम दोनों का रिश्ता बिल्कुल ऐसा था
जैसे पेड़ का रब्त रहा है आरी से
छोटे छोटे क़दमों को कम मत समझो
आग हमेशा लगती है चिंगारी से
उस सेे पूछो मयख़ाने की लज़्ज़त को
जिसने सब कुछ लुटा दिया मयख़्वारी से
Read Full