us ke haathon sanwar gaya hai ishqmere haathon bikhar gaya hai ''ishq | उस के हाथों सँवर गया है ''इश्क़

  - Viru Panwar

उस के हाथों सँवर गया है ''इश्क़
मेरे हाथों बिखर गया है ''इश्क़

मैं नहीं दिखता आशिक़ों जैसा
देख कर मुझ को डर गया है ''इश्क़

अक़्ल जो काम कर नहीं पाई
मेरा वो काम कर गया है ''इश्क़

ज़िंदा है क़िस्से और कहानियों में
दर-हक़ीक़त तो मर गया है ''इश्क़

'मीर' की बात हो गई है सच
सारे आलम में भर गया है 'इश्क़

  - Viru Panwar

More by Viru Panwar

As you were reading Shayari by Viru Panwar

Similar Writers

our suggestion based on Viru Panwar

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari