Nasir Hayaat

Nasir Hayaat

@Hayaat_Sahab

Nasir Hayaat shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Nasir Hayaat's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

3

Content

23

Likes

29

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

वो भी अक्सर उदास रहते हैं जो बहुत पास पास रहते हैं — Nasir Hayaat
औलाद से कहूँगा के शिरकत करें सभी बस वो नज़र न आए मिरे इंतिक़ाल में — Nasir Hayaat
एक दूजे को बद-दुआ की जगह अच्छा होता जो हम दुआ देते — Nasir Hayaat
जो मुहब्बत में हाल है तेरा हाल ऐसा कभी हमारा था — Nasir Hayaat
तू ने देखा नहीं मुझे मुड़ कर मैं ने कितनी दफ़ा पुकारा था — Nasir Hayaat
मेरे दिल की ये बद-दुआ है तुझे तू मुहब्बत किसी की पा न सके — Nasir Hayaat
हम तिरे दिल में तो रहे बरसों पर तिरी ज़िंदगी में आ न सके — Nasir Hayaat
बस यहाँ मुझ को छोड़ कर 'नासिर' ख़ुद से हर शख़्स मुतमईन मिला — Nasir Hayaat
वो बिछड़ने का दर्द क्या जाने जिस का अपना नहीं मरा कोई — Nasir Hayaat
दरमियाँ तीसरे को ले आए इस सेे अच्छा था ज़हर ला देते — Nasir Hayaat
तेरा यूँँ मुझ सेे दूर हो जाना ज़िंदगी का बड़ा ख़सारा था — Nasir Hayaat
सारे दर्द-ओ-अलम हमें देकर तुम तो आबाद हो गए यारा — Nasir Hayaat
सुनी ग़ैरों के दिल की तू ने धड़कन कहाँ तुझ को मिरे दिल की ख़बर है — Nasir Hayaat
मैं ने इस को सजा के देखा मगर बिन तेरे ख़ुश ये घर नहीं होता — Nasir Hayaat
अब दुआ का असर नहीं होता उस का ग़म मुख़्तसर नहीं होता — Nasir Hayaat

Ghazal