Talib akbarabadi

Talib akbarabadi

@Mohammad_talib

Talib akbarabadi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Talib akbarabadi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

5

Content

16

Likes

31

Shayari
Audios
  • Sher
  • Ghazal

Sher

एक कशिश थी मेरे अंदर ख़ुद जैसा बन जाने की जिस ने मुझ सा बनना चाहा वो बेशक बर्बाद हुआ — Talib akbarabadi
उन को रुख़्सत करने जंक्शन आए हैं दिल की चाहत ये है रेल न आए बस — Talib akbarabadi
वो शाम भी कुछ यूँँ ही थी जब वो गया था छोड़ कर मेरा दिसंबर तो कई बरसों तलक क़ायम रहा — Talib akbarabadi
क्या हुआ बताओ तो साथ हादसा उस के बारिशें बरसती हैं भीगता नहीं मिलता — Talib akbarabadi
एक सूट लेना है वास्ते हमें उस के वो गले नहीं मिलती नाप ही नहीं मिलता — Talib akbarabadi
ऐश सब ज़माने के दस्तयाब हैं लेकिन एक शय नहीं मिलती बस सुकूँ नहीं मिलता — Talib akbarabadi
मेरी बर्बादियों के बा'द भी बेचैन ही है तू तेरी आँखों को शायद सुर्ख़ मक़्तल ही सुकूँ देगा — Talib akbarabadi
सब हमें मुयस्सर है बस यही सताता है चाहिए हमें जो बस वो हमें नहीं मिलता — Talib akbarabadi
छोड़ना उसे था पर छोड़ ही न पाया मैं क्योंकि यार उस जैसा दूसरा नहीं मिलता — Talib akbarabadi
मैं अकेला लौट के आया मकाँ तक यार उस को साथ में ही लौटना था — Talib akbarabadi

Ghazal

इश्क़ राह-ए-अम्बिया है इश्क़ ज़ात-ए-किबरिया है इश्क़ में बेहद सुकूँ है इश्क़ लेकिन अलमिया है इश्क़ है कृष्णा की बंसी इश्क़ है साधू की मसनद इश्क़ है ईसा की सूली इश्क़ सबका मरसिया है इश्क़ हिजरत राम की है इश्क़ चमड़ी शम्स की है इश्क़ सरमद का जूनूँ है इश्क़ में सर दे दिया है इश्क़ नेज़े पर सजा है ला-इलाहा की सनद है इश्क़ करबल का जूनूँ है इश्क़ अपना ताज़िया है इश्क़ जन्नत इश्क़ राहत इश्क़ नाम-ए-मुस्तफ़ा है इश्क़ हैदर की शुजाअत इश्क़ राह-ए-नाजिया है इश्क़ रूमी इश्क़ ख़ुसरो इश्क़ मैं हूँ इश्क़ तुम हो इश्क़ शाइ'र की क़लम है इश्क़ सबका फ़िक्रिया है — Talib akbarabadi