इश्क़ राह-ए-अम्बिया है इश्क़ ज़ात-ए-किबरिया है

इश्क़ में बेहद सुकूँ है इश्क़ लेकिन अलमिया है

इश्क़ है कृष्णा की बंसी इश्क़ है साधू की मसनद
इश्क़ है ईसा की सूली इश्क़ सबका मरसिया है

इश्क़ हिजरत राम की है इश्क़ चमड़ी शम्स की है
इश्क़ सरमद का जूनूँ है इश्क़ में सर दे दिया है

इश्क़ नेज़े पर सजा है ला-इलाहा की सनद है
इश्क़ करबल का जूनूँ है इश्क़ अपना ताज़िया है

इश्क़ जन्नत इश्क़ राहत इश्क़ नाम-ए-मुस्तफ़ा है
इश्क़ हैदर की शुजाअत इश्क़ राह-ए-नाजिया है

इश्क़ रूमी इश्क़ ख़ुसरो इश्क़ मैं हूँ इश्क़ तुम हो
इश्क़ शाइ'र की क़लम है इश्क़ सबका फ़िक्रिया है

— Talib akbarabadi

More by Talib akbarabadi

Other ghazal from the same pen

See all from Talib akbarabadi →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling