Faizi

@faizi

Faizi shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Faizi's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

0

Content

8

Likes

139

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(7)

Sher

पड़ गया है ख़ुदा से काम मुझे और ख़ुदा का कोई पता ही नहीं — Faizi

Ghazal

जो दिल को पहले मुयस्सर था क्या हुआ उस का जो इस सुकून से बेहतर था क्या हुआ उस का कहाँ लिए चली जाती है मुझ को वीरानी यहीं कहीं पे मिरा घर था क्या हुआ उस का कुछ ऐसे अश्क पिए हैं कि अब ख़बर ही नहीं इस आँख में जो समुंदर था क्या हुआ उस का नज़र गई सो गई पर कोई बताए मुझे बड़े कमाल का मंज़र था क्या हुआ उस का ये सोचने नहीं देता सितमगरों का हुजूम कि वो जो पहला सितम-गर था क्या हुआ उस का मैं सुब्ह ख़्वाब से जागा तो ये ख़याल आया जो रात मेरे बराबर था क्या हुआ उस का मैं जिस के हाथ लगा हूँ उसे मुबारक हो मगर जो मेरा मुक़द्दर था क्या हुआ उस का — Faizi
रात गहरी है मगर एक सहारा है मुझे ये मिरी आँख का आँसू ही सितारा है मुझे मैं किसी ध्यान में बैठा हूँ मुझे क्या मालूम एक आहट ने कई बार पुकारा है मुझे आँख से गर्द हटाता हूँ तो क्या देखता हूँ अपने बिखरे हुए मलबे का नज़ारा है मुझे ऐ मिरे लाडले ऐ नाज़ के पाले हुए दिल तू ने किस कू-ए-मलामत से गुज़ारा है मुझे मैं तो अब जैसे भी गुज़रेगी गुज़ारूँगा यहाँ तुम कहाँ जाओगे धड़का तो तुम्हारा है मुझे तू ने क्या खोल के रख दी है लपेटी हुई उम्र तू ने किन आख़िरी लम्हों में पुकारा है मुझे मैं कहाँ जाता था उस बज़्म-ए-नज़र-बाज़ाँ में लेकिन अब के तिरे अबरू का इशारा है मुझे जाने मैं कौन था लोगों से भरी दुनिया में मेरी तन्हाई ने शीशे में उतारा है मुझे — Faizi
रात गहरी है मगर एक सहारा है मुझे ये मिरी आँख का आँसू ही सितारा है मुझे मैं किसी ध्यान में बैठा हूँ मुझे क्या मालूम एक आहट ने कई बार पुकारा है मुझे आँख से गर्द हटाता हूँ तो क्या देखता हूँ अपने बिखरे हुए मलबे का नज़ारा है मुझे ऐ मिरे लाडले ऐ नाज़ के पाले हुए दिल तू ने किस कू-ए-मलामत से गुज़ारा है मुझे मैं तो अब जैसे भी गुज़रेगी गुज़ारूँगा यहाँ तुम कहाँ जाओगे धड़का तो तुम्हारा है मुझे तू ने क्या खोल के रख दी है लपेटी हुई उम्र तू ने किन आख़िरी लम्हों में पुकारा है मुझे मैं कहाँ जाता था उस बज़्म-ए-नज़र-बाज़ाँ में लेकिन अब के तिरे अबरू का इशारा है मुझे जाने मैं कौन था लोगों से भरी दुनिया में मेरी तन्हाई ने शीशे में उतारा है मुझे ऐ मिरे लाडले ऐ नाज़ के पाले हुए दिल तू ने किस कू-ए-मलामत से गुज़ारा है मुझे मैं तो अब जैसे भी गुज़रेगी गुज़ारूँगा यहाँ तुम कहाँ जाओगे धड़का तो तुम्हारा है मुझे तू ने क्या खोल के रख दी है लपेटी हुई उम्र तू ने किन आख़िरी लम्हों में पुकारा है मुझे मैं कहाँ जाता था उस बज़्म-ए-नज़र-बाज़ाँ में लेकिन अब के तिरे अबरू का इशारा है मुझे जाने मैं कौन था लोगों से भरी दुनिया में मेरी तन्हाई ने शीशे में उतारा है मुझे — Faizi