Faizi
Ghazal

कोई नाम है न कोई निशाँ मुझे क्या हुआ

मैं बिखर गया हूँ कहाँ कहाँ मुझे क्या हुआ

किसे ढूँडता हूँ मैं अपने क़ुर्ब-ओ-जवार में
ऐ फ़िराक़-ए-सोहबत-ए-दोस्ताँ मुझे क्या हुआ

ये कहाँ पड़ा हूँ ज़मीं के गर्द-ओ-ग़ुबार में
वो कहाँ गया मिरा आसमाँ मुझे क्या हुआ

कोई रात थी कोई चाँद था कई लोग थे
वो अजब समाँ था मगर वहाँ मुझे क्या हुआ

मिरे रू-ब-रू मुझे मैं दिखाई नहीं दिया
मिरे आईने मिरे राज़-दाँ मुझे क्या हुआ

— Faizi

More by Faizi

Other ghazal from the same pen

See all from Faizi →

Good Night Shayari

Shers of good night.

All Good Night Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling