Faizi
Ghazal

जो दिल को पहले मुयस्सर था क्या हुआ उस का

जो इस सुकून से बेहतर था क्या हुआ उस का

कहाँ लिए चली जाती है मुझ को वीरानी
यहीं कहीं पे मिरा घर था क्या हुआ उस का

कुछ ऐसे अश्क पिए हैं कि अब ख़बर ही नहीं
इस आँख में जो समुंदर था क्या हुआ उस का

नज़र गई सो गई पर कोई बताए मुझे
बड़े कमाल का मंज़र था क्या हुआ उस का

ये सोचने नहीं देता सितमगरों का हुजूम
कि वो जो पहला सितम-गर था क्या हुआ उस का

मैं सुब्ह ख़्वाब से जागा तो ये ख़याल आया
जो रात मेरे बराबर था क्या हुआ उस का

मैं जिस के हाथ लगा हूँ उसे मुबारक हो
मगर जो मेरा मुक़द्दर था क्या हुआ उस का

— Faizi

More by Faizi

Other ghazal from the same pen

See all from Faizi →

Qismat Shayari

Shers of qismat.

All Qismat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling