Faizi
Ghazal

जानता हूँ कि कई लोग हैं बेहतर मुझ से

फिर भी ख़्वाहिश है कि देखो कभी मिल कर मुझ से

सोचता क्या हूँ तिरे बारे में चलते चलते
तू ज़रा पूछना ये बात ठहर कर मुझ से

मैं यही सोच के हर हाल में ख़ुश रहता हूँ
रूठ जाए न कहीं मेरा मुक़द्दर मुझ से

मुझ पे मत छोड़ कि फिर ब'अद में पछताएगा
फ़ैसले ठीक ही हो जाते हैं अक्सर मुझ से

रात वो ख़ून रुलाती है उदासी दिल की
रोने लगता है लिपट कर मिरा बिस्तर मुझ से

अहद-ए-आग़ाज़-ए-मोहब्बत तिरे अंजाम की ख़ैर
अब उठाए नहीं उठता है ये पत्थर मुझ से

— Faizi

More by Faizi

Other ghazal from the same pen

See all from Faizi →

Andhera Shayari

Shers of andhera.

All Andhera Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling