तेरी यादों का है मुझको सहारा
इन्हीं से है मेरे दिल में बहारा
हमारा हाल देखो और समझो
मुहब्बत में हुआ कितना खसारा
तेरी आवाज़ सुनकर लौट आते
मगर तुमने नहीं हमको पुकारा
सफ़र पूरा भला हम कैसे करते
अधूरा रह गया रस्ता हमारा
मिला कोई नहीं फिर तेरे जैसा
किसी से इश्क़ क्या करते दुबारा
मेरी आँखों में बाकी रह गया इक
वही हँसता हुआ चेहरा तुम्हारा
हमारी ज़िन्दगी की है अमानत
तुम्हारे साथ जो जो पल गुजारा
Read Full