Rose Shayari - Express your love and emotions through the beauty of fresh roses.

The rose has always been the ultimate symbol of love, grace, and delicate emotions in Urdu poetry. Whether you are celebrating a new romance or expressing the thorns of heartbreak, our collection of Rose Shayari captures every fragrance of the heart.

What is Rose Shayari?

Rose Shayari is a form of poetry that uses the rose, or 'Gulaab', as a metaphor to describe beauty, love, and sometimes the pain associated with romance, represented by its thorns.

Rose Shayari in Hindi

Heart touching Gulaab poetry written in beautiful Hindi script for those who appreciate traditional expression.

अपनी क़िस्मत में सभी कुछ था मगर फूल ना थे तुम अगर फूल ना होते तो हमारे होते — Ashfaq Nasir
कोई तितली पकड़ लें अगर फूल पर रख दिया कीजिए — Vikas Rana
उस की तरफ़ से फूल भी आएँगे एक रोज़ पत्थर उठा के चूम ले इस को पहल समझ — Munawwar Rana
सहरा से हो के बाग़ में आया हूँ सैर को हाथों में फूल हैं मेरे पाँव में रेत है — Tehzeeb Hafi
फोन भी आया तो शिकवे के लिए फूल भी भेजा तो मुरझाया हुआ — Balmohan Pandey
बाग़बाँ हम तो इस ख़याल के हैं देख लो फूल फूल तोड़ो मत — Jaun Elia
अब आप की मर्ज़ी है सँभालें न सँभालें ख़ुश्बू की तरह आप के रूमाल में हम हैं — Munawwar Rana
सो देख कर तेरे रुख़्सार-ओ-लब यक़ीं आया कि फूल खिलते हैं गुलज़ार के अलावा भी — Ahmad Faraz
तुम्हें ये दुनिया कभी फूल तो नहीं देगी मिले हैं काँटे तो काँटों को ही गुलाब करो — Madan Mohan Danish

Just as a flower blooms, let your feelings grow with our Phool Shayari .

Rose Shayari on Love

Romantic verses that compare the beloved's soft touch and fragrance to a fresh garden rose.

काँटों में घिरे फूल को चूम आएगी लेकिन तितली के परों को कभी छिलते नहीं देखा — Parveen Shakir
नए दौर के नए ख़्वाब हैं नए मौसमों के गुलाब हैं ये मोहब्बतों के चराग़ हैं इन्हें नफ़रतों की हवा न दे — Bashir Badr
ये जिस्म तंग है सीने में भी लहू कम है दिल अब वो फूल है जिस में कि रंग-ओ-बू कम है — Pallav Mishra
ख़ुशबू जैसे लोग मिले अफ़्साने में एक पुराना ख़त खोला अनजाने में — Gulzar
वो तो ख़ुश-बू है हवाओं में बिखर जाएगा मसअला फूल का है फूल किधर जाएगा — Parveen Shakir
कू-ब-कू फैल गई बात शनासाई की उस ने ख़ुश्बू की तरह मेरी पज़ीराई की — Parveen Shakir
तेरे आने की जब ख़बर महके तेरी ख़ुश्बू से सारा घर महके — Nawaz Deobandi
शदीद गर्मी में कैसे निकले वो फूल-चेहरा सो अपने रस्ते में धूप दीवार हो रही है — Shakeel Jamali
हाथ काँटों से कर लिए ज़ख़्मी फूल बालों में इक सजाने को — Ada Jafarey

Combine the scent of roses with the depth of Mohabbat Shayari to win their heart.

Rose Shayari with Meaning

Deep poetic lines exploring the duality of the rose—its beautiful petals and its protective thorns.

एक आईना रू-ब-रू है अभी उस की ख़ुश्बू से गुफ़्तुगू है अभी — Ada Jafarey
तुझे भूल जाने की कोशिशें कभी कामयाब न हो सकीं तिरी याद शाख़-ए-गुलाब है जो हवा चली तो लचक गई — Bashir Badr
फूलों की सेज पर ज़रा आराम क्या किया उस गुल-बदन पे नक़्श उठ आए गुलाब के — Adil Mansuri
यूँँ लगे दोस्त तिरा मुझ से ख़फ़ा हो जाना जिस तरह फूल से ख़ुशबू का जुदा हो जाना — Qateel Shifai
फूल कर ले निबाह काँटों से आदमी ही न आदमी से मिले — Khumar Barabankvi
नाज़ुकी उस के लब की क्या कहिए पंखुड़ी इक गुलाब की सी है — Meer Taqi Meer
फिर नज़र में फूल महके दिल में फिर शमएँ जलीं फिर तसव्वुर ने लिया उस बज़्म में जाने का नाम — Faiz Ahmad Faiz
बुरी सरिश्त न बदली जगह बदलने से चमन में आ के भी काँटा गुलाब हो न सका — Arzoo Lakhnavi
तमाम शहर की ख़ातिर चमन से आते हैं हमारे फूल किसी के बदन से आते हैं — Farhat Ehsaas
बिखर के फूल फ़ज़ाओं में बास छोड़ गया तमाम रंग यहीं आस-पास छोड़ गया — Aanis Moin

Understand the hidden layers of life through Ehsaas Shayari and metaphors.

Rose Shayari on Life

Philosophical poetry using the rose as a metaphor for the ups and downs of our human journey.

गया था माँगने ख़ुशबू मैं फूल से लेकिन फटे लिबास में वो भी गदा लगा मुझ को — Aanis Moin
दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी — Lal Chand Falak
मोहब्बत एक ख़ुशबू है हमेशा साथ चलती है कोई इंसान तन्हाई में भी तन्हा नहीं रहता — Bashir Badr
फूल ही फूल याद आते हैं आप जब जब भी मुस्कुराते हैं — Sajid Premi
हमेशा हाथों में होते हैं फूल उन के लिए किसी को भेज के मँगवाने थोड़ी होते हैं — Anwar Shaoor
तेरी ख़ुशबू को क़ैद में रखना इत्रदानों के बस की बात नहीं — Fahmi Badayuni
वो शाख़ है न फूल, अगर तितलियाँ न हों वो घर भी कोई घर है जहाँ बच्चियाँ न हों — Bashir Badr
अगरचे फूल ये अपने लिए ख़रीदे हैं कोई जो पूछे तो कह दूँगा उस ने भेजे हैं — Iftikhar Naseem
फूल खिले हैं लिखा हुआ है तोड़ो मत और मचल कर जी कहता है छोड़ो मत — Ameeq Hanafi
हर कोई फूल-सा है लेकिन वो फूल में फूल है गुलाब का फूल — Ramnath Shodharthi

Explore the fragile beauty of existence with Zindagi Shayari collections.

2 Line Rose Shayari

Short, crisp, and impactful two-liners that say everything about your feelings in just a few words.

मिट चले मेरी उमीदों की तरह हर्फ़ मगर आज तक तेरे ख़तों से तिरी ख़ुशबू न गई — Akhtar Shirani
मैं ने चाहा भी कि फिर इस संग-दिल पे फूल उगे पर तुम्हारी रुख़्सती के बा'द ये होता नहीं — Siddharth Saaz
शाख़ें रहीं तो फूल भी पत्ते भी आएँगे ये दिन अगर बुरे हैं तो अच्छे भी आएँगे — Manzoor Hashmi
आदतन उस के लिए फूल ख़रीदे वरना नहीं मालूम वो इस बार यहाँ है कि नहीं — Abbas Tabish
फ़ातिहा पढ़ कि फूल रख मुझ पर आ गया है तो कुछ जता अफ़सोस — Siraj Faisal Khan
आप अपने से हम-सुख़न रहना हमनशीं साँस फूल जाती है — Jaun Elia

Rose Shayari for Status

Trendy and shareable shayari perfectly formatted for your WhatsApp and Facebook stories.

तुम ने कैसे उस के जिस्म की ख़ुशबू से इनकार किया उस पर पानी फेंक के देखो कच्ची मिट्टी जैसा है — Tehzeeb Hafi
मैं अपने बाप के सीने से फूल चुनता हूँ सो जब भी साँस थमी बाग़ में टहल आया — Hammad Niyazi
जो सावन होते सूखा, उस फूल पे लानत हो मुझ पे लानत, तेरे होते, यार उदासी है — Siddharth Saaz
किस काम के वो फूल जो सबने दिए मुझे बेहतर है तेरे हाथ का ख़ंजर लगे मुझे — Vikram Sharma
सिगरटें चाय धुआँ रात गए तक बहसें और कोई फूल सा आँचल कहीं नम होता है — Wali Aasi
तितली वो ही फूल चुनेगी जिस पर उस का दिल आए इक लड़की के पीछे इतनी मारामारी ठीक नहीं — Shubham Seth
तुम सेे जो मिला हूँ तो मेरा हाल है बदला पतझड़ में भी जैसे के कोई फूल खिला हो — Haider Khan

Short Rose Captions

Elegant and brief lines to accompany your flower photos on Instagram and Pinterest.

नाम लिख लिख के तिरा फूल बनाने वाला आज फिर शबनमीं आँखों से वरक़ धोता है — Ghulam Mohammad Qasir
काँटे बनकर वापस क्यूँँ आ जाते हैं? हम ने तुम को फूल जो भेजे होते हैं — Riyaz Tariq
वैसे तो ज़ेवरों की ज़रूरत नहीं तुझे फिर भी अगर ये फूल तेरे काम आ सके — Charagh Sharma
गुलशन से कोई फूल मुयस्सर न जब हुआ तितली ने राखी बाँध दी काँटे की नोक पर — Unknown
फिर इस के बा'द मनाया न जश्न ख़ुश्बू का लहू में डूबी थी फ़स्ल-ए-बहार क्या करते — Azhar Iqbal
गले मिली कभी उर्दू जहाँ पे हिन्दी से मिरे मिज़ाज में उस अंजुमन की ख़ुशबू है — Satish Shukla Raqeeb
कैसी बिपता पाल रखी है क़ुर्बत की और दूरी की ख़ुशबू मार रही है मुझ को अपनी ही कस्तूरी की — Naeem Sarmad

Rose Shayari for Girlfriend

Special verses designed to make her feel as unique and beautiful as a red rose.

फूल की आँख में शबनम क्यूँँ है सब हमारी ही ख़ता हो जैसे — Bashir Badr
लहजा कि जैसे सुब्ह की ख़ुश्बू अज़ान दे जी चाहता है मैं तिरी आवाज़ चूम लूँ — Bashir Badr
चूमा था एक दिन किसी गुल की जबीन को लहजे से आज तक मेरे ख़ुश्बू नहीं गई — Afzal Ali Afzal
सूखे फूल संभाले हँसती रहती है औरत सारी उम्र ही लड़की रहती है — Aabi Makhnavi
यूँँ तो वो इत्रदान था लेकिन ये क्या हुआ टूटा तो एक सम्त भी ख़ुशबू नहीं गई — Afzal Ali Afzal
ख़ुशबू से किस ज़बान में बातें करेंगे लोग महफ़िल में ये सवाल तुझे देख कर हुआ — Mansoor Usmani
"उस के हाथ में फूल है" मत कहिए, कहिए उस का हाथ है फूल को फूल बनाने में — Charagh Sharma
अपनी क़िस्मत में सभी कुछ था मगर फूल न थे तुम अगर फूल न होते तो हमारे होते — Ashfaq Nasir
हैराँ मैं भी हूँ दोस्त यूँँ बालों में गजरा देख कर ये फूल आख़िर कब से फूलों को पहनने लग गया — Neeraj Neer
उड़ाने पर जो आ जाऊँ उड़ा दूँ होश दुनिया के मगर मैं फूल से तितली उड़ा सकता नहीं यारों — Divy Kamaldhwaj
बोसा जो रुख़ का देते नहीं लब का दीजिए ये है मसल कि फूल नहीं पंखुड़ी सही — Sheikh Ibrahim Zauq

FAQs

It is perfect for Valentine's week, especially Rose Day, as well as for greeting cards, Instagram captions, or sending a romantic morning message to someone special.
In poetry, the rose symbolizes perfection and the beloved's face, while its thorns represent the inevitable struggles and sacrifices found in true love.
Not necessarily. While mostly romantic, it can also symbolize friendship, gratitude, or the fleeting nature of life and beauty.
Yes, our collection includes English translations and Roman Hindi versions so you can share the sentiment regardless of language preference.
Choose based on your intent: use soft and sweet verses for a crush, or deep, metaphorical lines for a long-term partner or spouse.