tu kahti hai tanhaa chalna mushkil hai | तू कहती है तन्हा चलना मुश्किल है

  - Aditya

तू कहती है तन्हा चलना मुश्किल है
चल चल कर देखें तो कितना मुश्किल है

शा'इरी कह कर खूब कमा लेता हूँ मैं
पर इतने से तेरा खर्चा मुश्किल है

जिस लड़की की मेरे दिल को ख़्वाहिश है
उस लड़की से मेरा रिश्ता मुश्किल है

आँखें पढ़कर जान सको तो जान लो तुम
दिल के हाल को कहना थोड़ा मुश्किल है

तेरा जी चाहे तो आकर मिल लेना
मेरी तरफ़ से मिलना जुलना मुश्किल है

अब्रों की यारी पे ईमां लाया था
अब इस पेड़ पे पत्ते आना मुश्किल है

  - Aditya

Visaal Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aditya

As you were reading Shayari by Aditya

Similar Writers

our suggestion based on Aditya

Similar Moods

As you were reading Visaal Shayari Shayari