shaam hone ko hai ab laut ke ghar aa jaao | शाम होने को है अब लौट के घर आ जाओ

  - Aditya

शाम होने को है अब लौट के घर आ जाओ
नौ-परिंदे की गुज़ारिश है कि पर आ आओ

मुझ सेे नाराज़ हो नाराज़ बने रहना तुम
रात होने से ज़रा पहले मगर आ जाओ

एक मुद्दत से कोई दर पे मेरे आया नहीं
शख़्स आए न अगर, कोई ख़बर आ जाओ

कुछ दिनों से मेरी आँखें हैं बहुत ख़ाली सी
इनको भरने के लिए दर्द-ए-जिगर आ जाओ

रात आधी है मगर नींद नज़र आए नहीं
सुब्ह की पहली किरण तुम ही नज़र आ जाओ

  - Aditya

Shaam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aditya

As you were reading Shayari by Aditya

Similar Writers

our suggestion based on Aditya

Similar Moods

As you were reading Shaam Shayari Shayari