husn men badh gaya jo noor miyaan | हुस्न में बढ़ गया जो नूर मियाँ

  - Aditya

हुस्न में बढ़ गया जो नूर मियाँ
बस इसी बात का ग़ुरूर मियाँ

दिल नहीं तोड़ने की चीज कोई
तुमको इतना नहीं शऊर मियाँ

मुझ सेे कहते थे दूर मत होना
हो गए ख़ुद ब ख़ुद ही दूर मियाँ

मिरा नंबर डिलीट मत करना
फिर चढ़ेगा मिरा सुरूर मियाँ

लौट आना तुम्हारी आदत है
लौट कर आओगे ज़रूर मियाँ

शहर ये है शरीफ लोगों का
फिर कहाँ से उठा फितूर मियाँ
इश्क़ ग़लती थी मेरी आँखों की
दिल तो मेरा था बेकसूर मियाँ

  - Aditya

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aditya

As you were reading Shayari by Aditya

Similar Writers

our suggestion based on Aditya

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari