Aditya
Aditya
Ghazal

तन्हाई से काम चलाया करता हूँ

ख़्वाबों की तस्वीर बनाया करता हूँ

ख़ुद को ढूँढ़ रहा हूँ इक मुद्दत से मैं
ढूँढ़ के ख़ुद को ख़ुद में छिपाया करता हूँ

अंदर चुप्पी साधे बैठा रहता हूँ
बाहरस आवाज़ लगाया करता हूँ

इक ख़ामोशी मुझ से बातें करती है
और मैं उस का मन बहलाया करता हूँ

मेरे एहसासों का दरिया ख़ाली है
तो ख़ुद को बारिश में भिगाया करता हूँ

मैं ही दरवाज़े पर दस्तक देता हूँ
मैं ही निकल के बाहर आया करता हूँ

बस आईना ही मेरा इक साथी है
उस को अपने हाल सुनाया करता हूँ

तंग करूँ मैं किस को कोई है ही नहीं
बस दीवारों को ही रुलाया करता हूँ

टेबल लैंप को जब भी नींद नहीं आती
तो मैं उस का सर थपकाया करता हूँ

मेरी किताबें ग़ज़लों की दीवानी हैं
क्यूँकि उन्हें मैं शे’र सुनाया करता हूँ

एक वही है ‘आदी’ जिस का कायल है
जिस को अक्सर गीत बनाया करता हूँ

— Aditya

More by Aditya

Other ghazal from the same pen

See all from Aditya →

Alone Shayari

Shers of alone.

All Alone Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling