तू जब जब हसरत से देखा करती है
जाने क्या बिन बोले पूछा करती है
कैसे हर कोई तेरा हो जाता है
क्या तू कोई जादू टोना करती है
तेरी बातों के ही मिसरे लिखता हूँ
मतलब तू ग़ज़लों से खेला करती है
तेरे घुँघराले काले बालों को तो
क़ुदरत भी हसरत से देखा करती है
बाद मोहब्बत के तेरी ख़ुश्बू से ही
मेरे दिल की बगिया महका करती है
इक सेहर करना दूजा बातें करना
और तू इन आँखों से क्या क्या करती है
ये इश्क़ नहीं है तो फिर ये बात है क्या
जो मुझको भी तेरे जैसा करती है
Read Full