Manish
Manish
Ghazal

इश्क़ में लो चोट खाना आ गया

दर्द को दिल से मिटाना आ गया

सब दुआ माँ की हिफ़ाज़त कर रही
और फ़रिश्ता जी बचाने आ गया

ठोकरों से ज़िंदगी की सीख ली
हाथ दुश्मन से मिलाना आ गया

प्यार भी तो बंदगी है कुछ नहीं
ये परस्तिश भी निभाना आ गया

हम को उल्फ़त के मुबारक ग़म सभी
ज़ख़्म खा कर मुस्कुराना आ गया

दर्द का रिश्ता है क्या इक दोस्त से
दोस्त ग़म में ये बताने आ गया

मैं सुनाऊँ चल तुझे अच्छी ग़ज़ल
सामने चेहरा सुहाना आ गया

ज़िंदगी लो फिर मुकम्मल हो गई
जब से हम को ज़ख़्म खाना आ गया

हम तेरी जब से गली रहने लगे
प्यार का क़िस्सा सुनाना आ गया

वक़्त अच्छा या बुरा ही क्यूँ न हो
हम को तो हॅंस कर बिताना आ गया

— Manish

More by Manish

Other ghazal from the same pen

See all from Manish →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling