मन भर गया है मुझ सेे तो दिलबर बदलकर देख लो
क्या एक ही दर पर रहोगे दर बदलकर देख लो
इस
में तो कोई शक नहीं हैं ख़ूबसूरत आप पर
मेरी तवज्जो चाहिए तेवर बदलकर देख लो
माँ बाप पर जो बोझ है आसान लगता है तुम्हें
तुम उनकी ज़िम्मेदारियाँ पल भर बदल कर देख लो
इन चिंदियों के आने से कुछ भी न बिगड़ा है मेरा
इक और मौका है कि तुम लश्कर बदल कर देख लो
ये नौकरी आकिब तुम्हारे बस की बिल्कुल भी नहीं
ये 'इश्क़ छोड़ो यार तुम दफ़्तर बदलकर देख लो
Read Full