यार हो तुम को मुबारक जन्मदिन
मिल के सब गाओ मुबारक जन्मदिन
लोग सब आए बधाई दे रहे
फूल बरसाओ मुबारक जन्मदिन
ख़ुश रहो हरदम जहाँ जैसे रहो
है दुआ तुम को मुबारक जन्मदिन
गिफ़्ट कोई था नहीं तुम सा मगर
इक ग़ज़ल है लो मुबारक जन्मदिन
एक अरहत के बिना सब लोग हैं
तुम बुला लो तो मुबारक जन्मदिन
— Prashant Arahat















