uske jaane se kitna khasaara hua | उसके जाने से कितना ख़सारा हुआ

  - Bhoomi Srivastava

उसके जाने से कितना ख़सारा हुआ
फिर न कोई कभी यूँँ हमारा हुआ

उस अटैची को खोला जो तुम ने कभी
एक लौकिट मिलेगा उतारा हुआ

नाम उनका मिटाने लगी हर जगह
बस मिटाया नहीं दिल ये वारा हुआ

जाने वाले ने क्या हश्र ये कर दिया
है जो ज़िंदा लगे है वो मारा हुआ

दिल्लगी रास अपनी न आई उन्हें
फिर हज़ारों से वो बे सहारा हुआ

  - Bhoomi Srivastava

Dillagi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Bhoomi Srivastava

As you were reading Shayari by Bhoomi Srivastava

Similar Writers

our suggestion based on Bhoomi Srivastava

Similar Moods

As you were reading Dillagi Shayari Shayari