siyaasat waalon se ye chot khaai hai | सियासत वालों से ये चोट खाई है

  - "Dharam" Barot

सियासत वालों से ये चोट खाई है
कभी आवाज़ ख़ुद की भी उठाई है

दिये को तो बुझा देती हवा पल में
हुआ जो आग देने साथ आई है

उसे मैं भूल जाऊँगा मगर कैसे
वो आकर के मेरे अंदर समाई है

सुकूँ को मार दो गोली जवानी में
अभी प्रायोरिटी पर बस कमाई है

ज़रा बेहतर बनाने के ही चक्कर में
धरम ये ज़िंदगी सारी गवाई है

  - "Dharam" Barot

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari