pata kya hai pata hota tha mujhko | पता क्या है पता होता था मुझको

  - "Dharam" Barot

पता क्या है पता होता था मुझको
उसे क्यूँ ढूँढना होता था मुझको

कभी चुप बैठना होता था मुझको
कभी कुछ बोलना होता था मुझको

मुझे बस ज़िंदगी में चाहिए वो
उसे बस छोड़ना होता था मुझको

कभी हद पार कर ने में मज़ा था
अभी बस रोकना होता था मुझको

ख़ुशी कम या ज़ियादा बाँट दी थी
ग़मों को रोकना होता था मुझको

बनाकर सब को ही अपना रखा था
सभी से खेलना होता था मुझको

  - "Dharam" Barot

Life Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Life Shayari Shayari