kyun tumhein kuchh bhi chhupaana 'ishq men | क्यूँ तुम्हें कुछ भी छुपाना 'इश्क़ में

  - "Dharam" Barot

क्यूँ तुम्हें कुछ भी छुपाना 'इश्क़ में
मत किसी को आज़माना 'इश्क़ में

दो की बातों को रखे दो तक ही आप
क्यूँ किसी को कुछ बताना 'इश्क़ में

रुक्मिणी भी और राधा भी हो तुम
अब करो कान्हा ओ कान्हा 'इश्क़ में

रात भर बातों से वो थकती नहीं
अच्छा लगता है जगाना 'इश्क़ में

उसकी हाँ धोका भी हो सकता था यार
सो किसी को मत जलाना 'इश्क़ में

छोड़ कर जाना मुझे सब कल धरम
आज को ही था मनाना 'इश्क़ में

  - "Dharam" Barot

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari