हालात ही जज़्बात भी देंगे बदल
जज़्बात ही औक़ात भी देंगे बदल
झूठे को सच्चा कैसे गिन पाएँगे हम
हर बात पर ही बात भी देंगे बदल
अच्छे के मानी आपने समझे कभी
वो आप की हर घात भी देंगे बदल
देखा है मैंने भी बुरा सा वक़्त जब
अपने भी अपना हाथ भी देंगे बदल
क्या कामयाबी पाने पर ही कहना था
ये लोग ही दिन रात भी देंगे बदल
हम ही करेंगे पॉल्यूशन और फिर
एसिड से ही बरसात भी देंगे बदल
करने दो उनको बाँटने का काम पर
हम रैम्बो में साथ भी देंगे बदल
Read Full