kahaanii adhuri nahin chhod paaya | कहानी अधूरी नहीं छोड़ पाया

  - "Dharam" Barot

कहानी अधूरी नहीं छोड़ पाया
कभी रिश्ता उस सेे नहीं तोड़ पाया

गिले-शिकवे कुछ वक़्त तक थे हमारे
मुँह इक वक़्त तक भी नहीं मोड़ पाया

मुझे छोड़ देनी है दारू क़सम से
मरे थे क़सम से नहीं छोड़ पाया

ख़ुदा क्या तेरा हाथ है सच बताना
ये इंसाँ को इंसाँ नहीं जोड़ पाया

बुरा मन के आईने में दिख ही जाता
कोई आईना ये नहीं फोड़ पाया

  - "Dharam" Barot

Waqt Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Waqt Shayari Shayari