laga pyaara ik til vo gaalon men hardam | लगा प्यारा इक तिल वो गालों में हरदम

  - "Dharam" Barot

लगा प्यारा इक तिल वो गालों में हरदम
उलझ कर मज़ा था वो बालों में हरदम

नहीं जानता मैं लिखूँ शे'र कैसे
था मैं मस्त अपने ख़यालों में हरदम

किताबें पढ़ी पर न समझा तू कुछ भी
रहेगा उलझ कर सवालों में हरदम

सही को सही जब न समझा सको तब
सही को लिखो तुम मिसालों में हरदम

करो वार तुम तीरगी से 'धरम' पर
रखेगा तुम्हें पर उजालों में हरदम

  - "Dharam" Barot

Kitab Shayari

Our suggestion based on your choice

More by "Dharam" Barot

As you were reading Shayari by "Dharam" Barot

Similar Writers

our suggestion based on "Dharam" Barot

Similar Moods

As you were reading Kitab Shayari Shayari