Heartfelt Sorry Shayari - Dil se maafi aur regret ke jazbaat bayan karne wali lines

Sorry shayari captures the deep emotions of regret, apology, and the desire to fix broken bonds. Whether you hurt someone unknowingly or made a mistake, these lines help you say “maaf kar do” from the heart. Express your guilt, sincerity, and hope for forgiveness through meaningful words.

What is sorry shayari?

Sorry shayari is a poetic way of expressing apology, regret, and guilt. It helps convey heartfelt emotions when words feel difficult, especially after hurting someone.

Sorry Shayari in Hindi

Express heartfelt apologies in Hindi with meaningful and emotional sorry shayari.

उम्र भर साँप से शर्मिंदा रहे ये सुन कर जब से इंसान को काटा है तो फन दुखता है — Munawwar Rana
दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों — Bashir Badr
गर उदासी, चिड़चिड़ापन, जान देना प्यार है माफ़ करना, काम मुझ को और भी हैं दोस्तो — Divy Kamaldhwaj
वो सर भी काट देता तो होता न कुछ मलाल अफ़्सोस ये है उस ने मेरी बात काट दी — Tahir Faraz
उस को चाहा और चाहत पर क़ायम हैं पर अफ़सोस के हम इज़हार नहीं कर सकते — Shadab Asghar
अफ़सोस हो रहा है तेरी शक्ल देख कर क्या कोई तेरा चाहने वाला नहीं रहा — Abbas Tabish
मुझे बातें नहीं तेरी मोहब्बत चाहिए थी मुझे अफ़सोस है ये मुझ को कहना पड़ रहा है — Ali Zaryoun
फ़ातिहा पढ़ कि फूल रख मुझ पर आ गया है तो कुछ जता अफ़सोस — Siraj Faisal Khan
हसीन लड़की से दिल लगाना भी इक ख़ता है मुझे पता है अगर सज़ा में मिले क़ज़ा तो अलग मज़ा है मुझे पता है — Jatin shukla
ये गूँगों की महफ़िल है निकलना ही पड़ेगा क्या इतनी ख़ता कम है कि हम बोल पड़े हैं — Waseem Barelvi
माफ़ कर तो दिया है मगर कहो उन सेे वो थोड़ी देर मेरे सामने से हट जाएँ — Azhar Nawaz

If you also feel regret and want deeper expressions, explore afsos shayari for similar emotions.

Sorry Shayari for Love

Apologize to your partner with emotional lines that reflect true love and sincerity.

हम चाहते थे मौत ही हम को जुदा करे अफ़्सोस अपना साथ वहाँ तक नहीं हुआ — Waseem Nadir
बोसाँ लबाँ सीं देने कहा कह के फिर गया प्याला भरा शराब का अफ़्सोस गिर गया — Abroo Shah Mubarak
ये मयख़ाने में बैठ अफ़सोस अब क्यूँ तेरे हिस्से भी तो जवानी लिखी थी — Amaan Pathan
क्यूँ कोई कोख जो सूनी हो वो शर्मिंदा हो क्या ज़रूरी है कि हर सीप से मोती निकले — Vibha Jain 'Khwaab'
एक खिड़की है, एक गली है, एक पता है सौ बार गुजर के भी भुल जाना मेरी खता है — Animesh Choubey
दूसरा मौक़ा तो ख़ुद को भी नहीं देते हम और वो रोते हुए कह रही सॉरी बाबू — Rachit Sonkar
मियाँ बाज़ार को शर्मिंदा करना क्या ज़रूरी है कहीं इस दौर में तहज़ीब के ज़ेवर बदलते हैं — Shoaib Nizam
ग़मों में जी रहे है रिंद सारे खता मत पूछ याँ सागर गिरा है — Nilesh Barai
आप मेरे साथ वक़्त गुज़ारना चाहते है? माफ कीजिएगा मैं वैसा आदमी नहीं हूँ — karan singh rajput

To express deeper feelings of love along with apology, read mohabbat shayari as well.

Sorry Shayari for Girlfriend and Boyfriend

Special sorry shayari to mend misunderstandings in romantic relationships.

सब एक खता पर मुझ को कहने लगे क्या क्या मैं ने तो ये समझा था सब मुझ को समझते हैं — Prashant Sitapuri
मैं ने उसे माफ कर दिया और कितनी सज़ा दूँ उस को — Anurag Ravi
हाँ शख़्स था तो मैं सही, उम्मीद करने ख़्वाब की अफ़सोस के ख़ल्क़त रही है ख़्वाब की ख़ातिर ग़लत — Zain Aalamgir
नहीं हो तुम तो क्या अफ़सोस तो है इसी के साथ कर लेंगे गुज़ारा — Ramnath Shodharthi
'शजर' अफ़्सोस गुलशन में गुलों का बदन ख़ारों ने छलनी कर दिया है — Shajar Abbas
ज़ुदा हम हो गए अफ़सोस कैसा फ़लक धरती से कब लिपटा दिखा है — Atul K Rai
जो लोग भुला देते हैं तारीख़ को अपनी उन को न ये तारीख़ कभी माफ़ करेगी — Saarthi Baidyanath
मुश्किल है फिर भी माफ किया जा सकता है दिल एक है पर दो बार दिया जा सकता है — ADARSH AWASTHI
दुनिया जो कहती थी वो किए जा रहे थे हम अफ़सोस आप ने जो कहा था नहीं किया — Dharmesh Solanki
फिर से इस इश्क़ की ख़ता अब कौन करे भर चुके ज़ख़्म जो, हरा अब कौन करे — A R Sahil "Aleeg"

If your partner is upset, you may also like narazgi shayari to understand those emotions.

Sorry Shayari on Broken Relationships

Words that reflect regret and the desire to fix broken bonds and lost trust.

जानाँ अफ़सोस मेरी मय्यत पर थोड़ा सा तो जता दिया होता — Parvez Zaami
न कोई शिकवा शिकायत, न रोना-धोना, न कोशिश करूँँगा मैं रोकने की फ़क़त इतना कह दो, इस बेवफ़ाई की क्या वजह है? ख़ता आख़िर क्या है मेरी — A R Sahil "Aleeg"
बेवफ़ाई जो करती, तो मैं माफ़ करता तुझे शिर्क है शिर्क, रब भी इसे माफ़ करता नहीं — A R Sahil "Aleeg"
गर जो मैं हार जाऊँ तो अफ़सोस करना नहीं जंग मेरी ख़ुदा से है इंसाँ से थोड़ी न है — A R Sahil "Aleeg"
तुम्हारा नाम लेने से बड़ी तकलीफ़ होती है मिरी ख़ुशियाँ तुम्हीं से थीं बहुत अफ़सोस है मुझ को — Ambar
दूर होकर क्या उसे अफ़सोस होगा कह रहा है जो तुझे अफ़सोस होगा — Vijay Anand Mahir
बहुत अफ़सोस होता है ख़ज़ाने को लुटा बैठे मोहब्बत जिस से करते हैं उसी को हम गँवा बैठे — Salman ashhadi sahil
कभी ग़फ़लत में या वहशत में, दिल तोड़ा हो किसी का ख़ता मुझ सेे ये, हुआ ही नहीं है सरज़द अभी तक — A R Sahil "Aleeg"
यूँँ कब तक करेगी मुझे माफ़ तू तुझे ज़ख़्म पे ज़ख़्म मैं दे रहा — Akash Kumar
अगर माफ़ कर दूँ उसे फिर से मैं वो आएगा फिर से दुखाने को दिल — Ambar

For emotions around broken trust, explore broken shayari for more relatable lines.

Sorry Shayari with Meaning

Understand the deeper meaning behind apology shayari and its emotional impact.

हम गले लगा कर के तुम को माफ़ कर देंगे लौट कर चले आओ इस महीने होली है — Gaurav Singh
ख़ुदा भी माफ़ कर देगा यक़ीनन अगर जो माफ़ तू कर देगा भाई — Irshad Siddique "Shibu"
मैं किस तरह ख़ुश हूँ बर्बाद यहाँ होकर मेरी ख़ुशियों तुम पर अफ़सोस किया जाए — Sagar Sahab Badayuni
ये और बात है तू खाता रहा क़सम अफ़सोस अब भरोसा लेकिन नहीं रहा — Shadab khan
मैं त'अर्रूफ़ कर रहा हूँ उस के आईने से अब छोड़ कर अफ़सोस क्या वो कर रहा होगा मुझे — Shiv
अब ज़ख़्म गुनाहों पर अफ़्सोस किया जाए तकलीफ़ अज़िय्यत पर अफ़्सोस किया जाए — Sagar Sahab Badayuni
ये शौक सुख़न से अब तो काम नहीं होगा मेरी शा'इरी तुम पर अफसोस किया जाए — Sagar Sahab Badayuni
दिखावा ही अगर सच्ची मोहब्बत है तो सॉरी ये मोहब्बत हम नहीं करते — Irshad Siddique "Shibu"
अंजाम यही है कि वो छोड़ रहा मुझ को बर्बाद मुक़द्दर पर अफसोस किया जाए — Sagar Sahab Badayuni
एक ख़ता तुम ने की एक ख़ता मैं ने की फिर ये झगड़ा कैसा हाथ मिलाओ साहिब — Meem Alif Shaz

To explore emotional depth further, check out ehsaas shayari for expressive thoughts.

2 Line Sorry Shayari

Short and impactful two-line sorry shayari for quick and heartfelt apologies.

हाँ इश्क़ में जब से मिरा दिल ये तुम्हारा हो गया अफ़सोस तब से मौत का मुझ पे इशारा हो गया — Danish Balliavi
हम भी रोते हैं सनम तुझ से मुहब्बत कर के हम को अफ़सोस भी होता है ये ग़फ़लत कर के — Danish Balliavi
मैं उस को माफ़ कैसे करता साहिब नशे में माँगी थी जब माफ़ी उस ने — Meem Alif Shaz
आरजू ख़ाक हो चुकी है सब और अफ़सोस भी नहीं मुझ को — Sabir Pathan
मुरझा गया गुलाब तो अफ़सोस ये हुआ नाहक़ जुदा किया उसे शाख़ों से तोड़ कर — Gulshan
मुझे कुछ पल लगा ऐसा कि तुम मेरी अमानत थी मुझे अफ़सोस इतना सोचने की क्या ज़रूरत थी — Danish Balliavi
हम को भी ख़ता करने का इन'आम मिला है इक झूठ से बचने का भी इल्ज़ाम मिला है — Meem Alif Shaz
हुस्न की बस्ती में अफ़सोस शजर हज़रत-ए-दिल आतिश-ए-इश्क़ में दामन को जला बैठे हैं — Shajar Abbas
तुझे अफ़सोस सद-अफ़सोस हो मुझ से बिछड़ने का तमन्ना है अजल मुझ को जवानी में ही ले जाए — Meem Maroof Ashraf
साबित हुआ ग़लत मेरा अब कहा सुना सब जा माँफ कर दिया तेरा अब कहा सुना सब — Sachin Sharma

Short Sorry Shayari

Simple and concise sorry shayari perfect for quick messages and texts.

मुझ को अफ़सोस मेरी सम्त न तू लौट सका मैं कि देता रहा हर बार सदाएँ तुझ को — Shahzan Khan Shahzan'
कितना आसान था तुझे पाना फिर भी तू ना मिला मुझे अफ़सोस — Sayeed Khan
लौट आने का इरादा हो अगर तो बेझिझक आ मैं ख़ुदा तो हूँ नहीं जो शिर्क की माफ़ी न दूँगा — Anas Khan
जिन का था तख़रीबकारों में शुमार वो हुए हैं बाग़बाँ अफ़सोस है — Shadab Shabbiri
सुना है सुन्दरी को घूरने से उम्र बढ़ती है यही है बस ख़ता मेरी कि मैं भी घूर बैठा हूँ — Shivsagar Sahar
बे रंग बे अदा है हर ज़िंदगी खता है लेकिन है ये करामत सब कुछ हमें पता है — Saahir Ubaid Aleemi
है ये अफ़सोस हम तेरे नहीं क़ाबिल चली है जान पर हम अब भी मुतबादिल — Sohit Singla
अब उस के मरने पर यूँँ इतना अफ़सोस जताते हो जब वो ज़िंदा था तब उस का हाल कभी पूछा था क्या? — Sarvjeet Singh
बदलता देख किरदारों को सबके हुआ जाता है शर्मिंदा ये मौसम — Wasif Quazi
ज़िन्दगी भर जो किया सब कारे-ला-हासिल किया अपने हर इक काम से वल्लाह शर्मिंदा हूँ मैं — Shadab Shabbiri

Sorry Shayari for WhatsApp Status

Express your apology through WhatsApp status with emotional and relatable lines.

वो झूठ बोलेगा मुझे मालूम है उस को मगर शर्मिंदा करना है मुझे — Meem Alif Shaz
पहचान जो कभी भी नहीं चाहता था मैं अफ़सोस अब वही मिरी पहचान हो गई — Mohit Subran
ख़्वाब कितने हमें दिखाती है हाए अफ़सोस ये अठारह भी — Meem Maroof Ashraf
तुम्हारी ही तरह वादे भी झूठे थे तुम्हारे और मुझे अफ़सोस है मैं ने तेरा हर वा'दा सच माना — ABhishek Parashar
बा'द में बिखरे अगर और भी होगा अफ़सोस मैं न बच्चों को नए ख़्वाब सजाने दूँगा — ''Akbar Rizvi"
हर एक ग़लती पे मैं उस को सॉरी कहता था बगै़र ग़लती के वो मुझ सेे रूठ जाती थी — Daqiiq Jabaalii
हाए अफ़सोस बे-हयाई को नाम फ़ैशन का दे रहे हैं हम — Shajar Abbas
इश्क़ ख़ुद अपनी निगाहों में हुआ शर्मिंदा बे-वफ़ाई न थी इस दर्जा बुलंदी पे कभी — A R Sahil "Aleeg"
आए भी तुम थे तो चोर दरवाज़े से ये मिरी ही ख़ता तुम को दाख़िल किया — Hrishita Singh
अफ़सोस उस पर क्या करूँँगा मैं जो हाथ में है ही नहीं मेरे — Manoj Devdutt

Sorry Shayari Captions for Instagram

Use meaningful sorry captions to express regret and emotions on social media.

सोचा था कि इस साल तो मिल जाएगी राहत अफ़सोस कि इस साल भी जीना ही पड़ेगा — SHIV SAFAR
अफ़सोस हो भी क्यूँँ मुझे जो भी किया दिल के लिए — Vinod Ganeshpure
किसी को उस नज़र से देखना भी इक ख़ता माना जुनून-ए-इश्क़ में महबूब को हम ने ख़ुदा माना — Raj Tiwari
किसी इक रोज़ तुम अफ़सोस मेरा भी करोगे कभी तुम भी लिखोगे नाम मेरा शा'इरी में — Vishakt ki Kalam se
बा'द में अफ़सोस करने से है अच्छा वक़्त रहते हम जुदा हो जाएँ जानाँ — ABhishek Parashar
छोड़ पुरानी बातें वर्ना हम दोनों शर्मिंदा होंगे — Abdulla Asif
तू तो फिर ठीक है नागिन ने डसा है तुझ को मुझ को अफ़सोस है तितली से डसे जाने का — Marghoob Inaam Majidi
वो ख़ता पर मिरी कुछ न बोला मगर जब गया तो मुझे आइना दे गया — Meem Alif Shaz
कच्चे घर की रौनक़ें पीपल की छाँव छोड़कर बस गए सब शहर में अफ़सोस गाँव छोड़कर — Shajar Abbas
चराग़ों की ख़ता क्या थी बता दे बुझा कर तू इन्हें जो जा रहा है — Vishakt ki Kalam se

FAQs

You can use sorry shayari when you want to apologize to someone special, fix misunderstandings, or express regret in a more emotional and meaningful way.
Yes, sorry shayari can soften emotions and show sincerity. It helps rebuild trust and communicate feelings when simple apologies are not enough.
No, it can be used for friends, family, or anyone you hurt. The emotion of apology is universal and applies to all relationships.
Yes, many people use short sorry shayari as WhatsApp status or captions to indirectly express regret and seek forgiveness.
Sorry shayari focuses on apologizing and seeking forgiveness, while afsos shayari expresses regret or disappointment, often without directly asking for forgiveness.
Yes, sorry shayari can be written in English, Hindi, or Hinglish. The language depends on your comfort, but the emotion should always feel genuine.