sunte hain raat hoti hai sone ke li.e | सुनते हैं रात होती है सोने के लिए

  - Rohan Hamirpuriya

सुनते हैं रात होती है सोने के लिए
हमको तो रास आई है रोने के लिए

वो थक चुका है नफ़रत का गीत गा के तो
राज़ी है बीज उल्फ़त का बोने के लिए

मैं आगे बढ़ गया था मंज़िल की चाह में
बाक़ी नहीं है कुछ भी अब खोने के लिए

आसाँ नहीं मिटाने ये दाग़ यादों के
आँसू बहाने पड़ते हैं धोने के लिए

  - Rohan Hamirpuriya

More by Rohan Hamirpuriya

As you were reading Shayari by Rohan Hamirpuriya

Similar Writers

our suggestion based on Rohan Hamirpuriya

Similar Moods

As you were reading undefined Shayari